Search
Close this search box.

खबर का असर : एसडीएम नौतनवा दिनेश मिश्रा ने रोहिन नदी तटबंध का किया निरीक्षण, बीडीओ लक्ष्मीपुर को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 

खबर का असर : एसडीएम नौतनवा दिनेश मिश्रा ने रोहिन नदी तटबंध का किया निरीक्षण, बीडीओ लक्ष्मीपुर को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक

अर्जुन जायसवाल

पुरंदरपुर महाराजगंज 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला करीमदादपुर से सटे रोहिन नदी निकली हुई हैं। जिसका तटबंध अभी तीन माह पूर्व मरम्मत कार्य किया गया था। जो अभी से ही रैनकट होल का शिकार होने लगा हैं। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह हैं की अभी तक सिंचाई विभाग के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी का दर्शन जर्जर तटबंध पर नही हुआ। 

ग्रामीण के कहने पर पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर के संवाददाता ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से ली और खबर प्रकाशित किया। दूसरे दिन उपजिलाधिकारी नौतनवा दिनेश मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए। रोहिन नदी तटबंध का औचक निरीक्षण किया। जिसमे जगह जगह रैनकट होल देखा गया। एसडीएम ने तत्काल खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पाण्डेय को फोन पर लेते हुए। आवश्यक दिशा निर्देश दिया। और जल्द से जल्द गड्ढे हो भरने का आदेश दिया।

Leave a Comment