Search
Close this search box.

हर्षोल्लास के साथ मनाया अबीर गुलाल रंगों के साथ होली का पर्व

मोहम्मद अयूब की रिपोर्ट सिद्वार्थनगर

*क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मना रंगों का पर्व होली*
क्षेत्र में रंगों का त्यौहार दो दिन होने के वजह से होली फीका दिखाई दे रहा है।देर रात्रि होलिका दहन और चंद्रग्रहण के चलते होली दो दिनों में मनाने का निर्णय लिया।

जिसमें कुछ लोग सोमवार व कुछ लोग मंगलवार को मना रहे हैं।दुकानों पर रंग,अबीर गुलाल, पिचकारियों आदि की विक्री भी जोरों पर है।स्थानीय दुकानें कुछ खुली हुई हैं तो बहुत से दुकानें बंद हैं।


         होलिकोत्सव क्षेत्र के गनेरा, महदेवा बाजार, सेमरहवा, सोहास खास,सेखुइयाँ सहित बहुत से स्थानों पर होली असमंजस की स्थिति में आज नहीं मनाए।कबुलिहा, धौरीकुइयाँ, जगदीशपुर ग्रांट,सिसवा ग्रांट,दुर्जनपुर, मदनपुर,बनकसिहां, कुढ़वा, पंटनी जंगल आदि गांवों में रंगों का पर्व होलिकोत्सव लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

लोग डीजे पर झूमकर डांस कर अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। एक दूसरे के ऊपर रंग भी डाल रहे थे।डीजे पर फागुनी गीतों से लोग झूम रहे थे।लोग घरों में बने मीठे पकवानों का लुत्फ उठा रहे थे। जहाँ असमंजस के चलते आज होली नहीं खेला गया।

वहाँ के लोग भी एक दिन बाद होली मनाएंगे।कुछ लोग चंद्रग्रहण की दुहाई देकर होली आज नहीं माना रहे हैं।

Leave a Comment