Search
Close this search box.

मृतक रोजगार सेवक की पत्नी का मददगार बना संगठन

पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर
तहसील सवाददाता- मोहम्द अयूब

*मृतक रोजगार सेवक की पत्नी का मददगार बना संगठन*
खेसरहा विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केसवार के रोजगार सेवक रहे प्रवीण कुमार की मृत्यु के पश्चात रोजगार सेवक संगठन मददगार बन कर खडा हुआ।


खण्डविकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय व रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में विकास खण्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित रोजगार सेवक संगठन के सहयोग से एकत्रित धनराशि की मदद मृतक के बच्चों अनमोल व सृष्टि तथा पत्नी सीमा के नाम से एक लाख नब्बे हजार रुपये का फिक्स डिपॉजिट का प्रमाणपत्र मृतक की पत्नी सीमा को बतौर सहायता प्रदान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मिश्र ने जानकारी दिया कि इससे पूर्व सीमा को 20 हजार रुपये नकद की सहायता दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी जरूरत पडने संगठन मृतक प्रवीण के परिवार को अपना परिवार मानते हुए मदद को तैयार रहेगा।

सहायता प्राप्त कर मृतक की पत्नी सीमा ने सभी मददगारों के प्रति आभार प्रकट किया। विदित हो कि विगत 28अक्टूबर 2023 को दिल का दौरा पड़ने के कारण रोजगार सेवक प्रवीण कुमार की मृत्यु हो गई थी।



पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर
तहसील सवाददाता- मोहम्द अयूब

Leave a Comment