Search
Close this search box.

*मिशन शक्ति….महिलाएं कहीं भी महसूस करें असुरक्षित मिलाएं 112-यूपी ; जनपद देवरिया में 753 महिलाओं को पहुंचाई गयी सहायता – 4500 पीआरवी रात-दिन प्रदेश के लोगों की सेवा में तत्पर*

 

*मिशन शक्ति….महिलाएं कहीं भी महसूस करें असुरक्षित मिलाएं 112-यूपी ; जनपद देवरिया में 753 महिलाओं को पहुंचाई गयी सहायता – 4500 पीआरवी रात-दिन प्रदेश के लोगों की सेवा में तत्पर*

पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक 
अर्जुन यादव 
पूर्वांचल बुलेटिन ब्यूरो चीफ देवरिया 

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में नारी सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति’ के तहत जनपद देवरिया में 753  महिलाओं को सहायता पहुंचाई गयी. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम शुरु किया गया  है. 112-यूपी की 4500 पीआरवी रात-दिन प्रदेश में आम जनमानस की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं. महिलाओं में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए पूरे प्रदेश 300 महिला पीआरवी 112-यूपी की ओर से संचालित की जा रही हैं.

*महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना उद्देश्य* 

मिशन शक्ति के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना 112-यूपी का मुख्य उद्देश्य है. रात्रि में अकेली महिला को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए महिला स्कार्ट की सुविधा शुरू की गयी है. गाँव हो या शहर कोई भी महिला रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकती है.   

*घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने की पहल* 

मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसापर अंकुश लगाने और महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध  के लिए 112-यूपीद्वाराप्रदेश भर में 300 महिला पीआरवी चलाई जा रही हैं. इस पीआरवी पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकिपीड़ित महिला निःसंकोच अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों को बता सके. इसके साथ ही कोई भी पीड़िता 112-यूपी पर कॉल कर के अपना रजिस्ट्रेशन भी करा सकती हैं.

*1090 व 181 के साथ एकीकरण*

मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ-साथ उनको स्वावलंबी बनाना भी है. प्रदेश के किसी भी कोने से अगर कोई महिला पुलिस की मदद लेने के लिए 1090 पर कॉल करती है तो उसकी कॉल 112-यूपी पर स्थानांतरित कर दी जाती है. इसी तरह स्वरोजगार के लिए किसी तरह की मदद चाहने वाली महिलाओं की कॉल को 112 से 181 स्थानांतरित की जाती है

Leave a Comment